पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से एक सप्ताह तक बंद रहेंगे बैंक

कल से एक सप्ताह तक बंद रहेंगे बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
30सितंबर से 6 अक्टूबर तक बैंकों में आम जनता के लिए कामकाज बंद रहेगा। केवल 4 अक्टूबर को बैंक हाफ-डे के लिए खुलेंगे। ऐसा अर्धवार्षिक क्लोजिंग और त्योहारी छुट्टियों के कारण होगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लि 29 सितंबर तक ही बैंक संबंधित कामकाज निबटा लेना उचित रहेगा। 30 सितंबर और 1 सितंबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग रहेगी।

इन दो दिनों में बैंक तो खुलेंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा जोखा के काम में व्यस्त होंगे। इस कारण से ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी होगी। 4 अक्टूबर को शनिवार के चलते बैंक आधा दिन ही खुलेंगे। अगले दिन 5 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस दिन चांद दिखा तो बैंकों में 6 अक्टूबर को ईद की छुट्टी होगी। इस तरह लगातार 7 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

शेष| पेज 21



इसकेबाद बीच में पड़ने वाले रविवार को छोड़ दें तो सीधे 23 और 24 को दीपावली की छुट्टी होगी। इसके चलते 30 सितंबर से ग्राहकों के लिए कामकाज बंद हो जाएगा। इससे पहले नकदी जमा कराने, पीपीएफ डिपोजिट, क्लियरिंग में जाने वाले चेक जमा कराने, एनईएफटी और आरटीजीएस के काम ग्राहक 29 सितंबर तक ही निबटा लें।