पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय के चुनाव में शिवसेना उतारेगी अपने प्रत्याशी

निकाय के चुनाव में शिवसेना उतारेगी अपने प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. नगरपरिषद चुनाव को लेकर शिवसेना की बैठक रविवार को शिवाजी सर्कल स्थित शिवसेना कार्यालय में संपन्न हुई। शिवसेना के जिला प्रमुख तेजाराम देवासी ने बताया कि बैठक में नगर परिषद चुनाव में शिवसेना के प्रत्याशी उतारने पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई। देवासी ने बताया शिवसेना के पदाधिकारी नगर परिषद के 50 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए जल्द ही आवेदन लेंगे। इस अवसर पर तख्तसिंह सोलंकी, विनोद तेजी, उगमराज शर्मा, दीपक आसीवाल मदन खारवाल सहित कई कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।