पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राणी संकट का समाधान वेदों से ही संभव : स्वामी

प्राणी संकट का समाधान वेदों से ही संभव : स्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीआर्यवेश रविवार को शिवगंज पहुंचे। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आर्य समाज आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौराहा के पास पुष्प वर्षा कर स्वामी का उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद यहां से एक जुलूस के रुप में सभी आर्य समाज भवन पहुंचे। स्वामी के साथ पिंडवाड़ा के संत स्वामी आर्येसानंद, सार्वदेशिक युवक परिषद के महामंत्री विरजानंद रामसिंह आर्य भी थे। आर्य समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्य समाज हमेशा ही सार्वभौमिक विकास का विचार लेकर चलता है जो हर परिस्थितियों में व्यापक है। आज विश्व में प्राणी मात्र को संकट में डालने के काम हो रहे हैं। जिससे निजात पाने का रास्ता केवल वेदों से ही मिल सकता है। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद, अलगाववाद और आर्थिक संकट सहित स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, लेकिन उसका हल ढूंढने के बजाय उसमें धंसते जा रहे हंै। उन्होंने जीव मात्र के कल्याण के लिए काम करने का भी संदेश दिया।

व्यायामशालके प्रवेशद्वार का शिलान्यास : शामको स्वामी आर्यवेश ने शहर के खाडिय़ावास स्थित भीम व्यायामशाला के मुख्य द्वार का वैदिक मंत्रोचारण के बीच शिलान्यास किया। इस मौक आर्य वीर दल के प्रातींय संचालक भंवरलाल आर्य, भारतीय मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष दलपत सिंह आर्य, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान दिक्षेंद्र आर्य, आर्य संतराम पाली के धनराज आर्य, राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के उपमंत्री हरदेव आर्य का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मण परिहार, पुरूषोत्तम सुथार, लक्ष्मण आर्य, कोषाध्यक्ष गोविंदराम, मंत्री हितेश कुमार, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, अरूण आर्य, विनोद कुमार, नरेश कुमावत, कुशल देवड़ा, आर्य समाज के शास्त्री सचिन, कमलेश, सुरेश मित्तल जीवाराम आर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

> शिवगंज. कार्यक्रम में मंचासीन स्वामी आर्यवेश समेत अन्य अतिथि फोटो|भास्कर