- Hindi News
- श्रावक श्राविकाओं ने की मां पदमावती की आराधना
श्रावक-श्राविकाओं ने की मां पदमावती की आराधना
पाली. महावीरनगर अभिनंदन अपार्टमेंट में रविवार को जैन मुनि जयर|विजय मुनि लाभ मुनि महाराज के सानिध्य में श्रावक एवं श्राविकाओं ने नवरात्रि की आराधना का लाभ लिया। धर्मसभा में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए लाभ मुनि मसा ने कहा कि जीवन में तनाव से मुक्ति पाने के लिए शक्ति की आराधना अत्यंत आवश्यक होती है। पार्श्व पदमावती आराधना से मन की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। देवी या देवी की करूणा को विगलित कर लेने पर मनुष्य सब कुछ पा सकता है। आवश्यकता केवल विधिवत शुद्ध भावना एवं भक्ति की उपासना की है। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्व शक्ति की पूजा होती है। शक्ति को भक्ति आकर्षित करती है। मां पद्मावती परम दयालु है। करूणा और शौर्य का अद्वितीय संगम उनमें परिलक्षित होता है। समाज के कमलेश संचेती ने बताया कि रविवार को एकासणा के लाभार्थी पुखराज, चैनराज मनीष गुलेच्छा पूजा का लाभ जुगराज, दिनेश, दीपक हर्ष कुमार गहलोत परिवार वालों ने लिया। इस मौके पर संपत बोथरा, राजेश श्रीश्रीमाल, राकेश राव, कमल अनिल भंसाली समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।