पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजोला कलां में ट्रक चालक से लूट, आरोपी फरार

राजोला कलां में ट्रक चालक से लूट, आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजोला कलां में ट्रक चालक से लूट, आरोपी फरार

भास्कर न्यूज | पाली

शिवपुराथाना क्षेत्र के राजोला कलां गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसके कब्जे से नकदी लूटकर फरार हो गए। आरोपियों के बारे में पहचान हो गई है। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए जोधपुर तथा पाली जिले में नाकाबंदी कराई, मगर देर रात तक उनके बारे में सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार राजौला कला निवासी पोकरराम पुत्र ठगलाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बुधवार को अपना ट्रक लेकर गांव की तरफ रहा था। इस दौरान एक वाहन में भरकर आए जोधपुर जिले के लोलावास निवासी धनाराम समेत छह जनों ने उसके ट्रक को रुकवाकर लिया तथा उसे ट्रक से नीचे उतारकर बेरहमी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके पास में रखे हुए 29 हजार 500 रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।