मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पाली. खिंवाड़ाथाना पुलिस ने बुधवार को एक दलित युवक के साथ मारपीट करने तथा उसे अपमानित करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुड़ा कोटियान निवासी कानसिंह रावत तथा हजारीसिंह रावत के खिलाफ गत दिनों एक युवक के साथ मारपीट करने तथा उसे जातिगत शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।