मकान में चोरी, आरोपियों का सुराग नहीं
पाली. गुड़ाएंदला थाना क्षेत्र के मांडल गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान में प्रवेश कर वहां से फ्रीज गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में संदेह के दायरे में आए कुछ लोगों से पूछताछ की, मगर सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार मांडल निवासी अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात को चोरों ने उसके मकान में प्रवेशकर वहां से एक फ्रीज गैस की टंकी चुराकर ले गए। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।