पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडावास गांव में सुभद्रा मंदिर से सोने चांदी के जेवरात चोरी

मांडावास गांव में सुभद्रा मंदिर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहटथाना क्षेत्र के मांडावास गांव में मंगलवार रात को चोरों ने प्रमुख सुभद्रा माता मंदिर के ताले तोड़कर वहां से भगवान की प्रतिमा के पहने सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामना चुराकर ले गए। आरोपियों ने पूरे मंदिर को खंगाल डाला। साथ ही दानपेटी में चढ़ावे में आई नकदी भी

चुराकर ले गए। बुधवार सुबह दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी मिलने पर इन लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना मिलने पर रोहट थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव के प्रमुख आराध्य सुभद्रा माताजी का मंदिर आबाद है। मंदिर में मंगलवार शाम को पूजा-अर्चना के बाद पुजारी ताला देकर घर चला गया था। रात में चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया तथा पूरे मंदिर में रखे सामान को बिखेर दिया। आरोपी मंदिर से माताजी की प्रतिमा के पहने हुआ मुकुट, सोने की नथ, सोने के दोनों कानों के टोप्स, गले में पहनी हुई चांदी की आड समेत अन्य जेवरात चुराकर ले गए। आरोपियों ने दानपेटी के ताले भी तोड़ दिए तथा उसमें आई चढ़ावे की राशि भी चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में मांडावास निवासी छेलपुरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निंबलीब्राह्मणान में चोरी

रोहट|निंबलीब्राह्मणान में मंगलवार रात को चोरों ने रहवासी मकान में से जेवरात नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार कानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मंगलवार रात को चोर नकदी जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के दौरान परिवार छत पर सो रहा था। इस कारण से सवेरे पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणोंने चोरी की घटना के विरोध में बुधवार को एसडीएम जबरसिंह चारण को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र चोरी का राजफाश करने की मांग की। इस अवसर पर पारसराम देवासी, खीमाराम देवासी, अमराराम देवासी, मिश्रीलाल, सोहनलाल,श्रवण देवासी, हमीराराम आदि मौजूद थे।

रोहट. चोरी की घटना को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते निंबली ब्राह्मणान के ग्रामीण। फोटो| भास्कर