पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोसेलाव में प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

कोसेलाव में प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसेलाव| हिंगोटियाहनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। इसके साथ ही महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के तहत बुधवार सुबह 8 बजे मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश पूर्व सरपंच चंपालाल चंदेल ने आचार्य रमेश दवे सानिध्य में किया। मंदिर का जीर्णोद्धार चामुंडा माताजी ट्रस्ट, देवराज पारेख लापोद एवं समस्त ग्रामवासी कोसेलाव के सहयोग से किया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि भजन संध्या का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकार मोहनलाल, मोहन एंड पार्टी दिल्ली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।