गजनीपुरा के युवक ने आत्महत्या की
खिंवाड़ा | थानाक्षेत्र के गजनीपुरा नर्सरी में एक युवक ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी बागसिंह ने बताया कि शैतानसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी गजनीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज बताया कि उसके पुत्र वीरेंद्रसिंह ने सोमवार सवेरे मारवाड़ जंक्शन का कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। उसका शव गजनीपुरा स्थित नर्सरी में बबूल के पेड़ पर लटका मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।