- Hindi News
- दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
रोहट| कुलथानागांव में दस वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाधिकारी भंवरसिंह राठ़ौड़ ने बताया कि मंगलवार देर शाम को नाबालिग बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20-25 दिन पहले कुलथाना निवासी प्र्रेमाराम नाई ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ गई। बालिका को उपचार के लिए पाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बालिका की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।