पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल नेटवर्क सुधारने के निर्देश

बीएसएनएल नेटवर्क सुधारने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जिलेमें मोबाइल टावर स्थापित करने एवं मोबाइल नेटवर्क रेंज के संबंध में एडीएम ब्रजेश कुमार चांदोलिया की अध्यक्षता में सोमवार को बीएसएनएल के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीएम ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज की कमी की शिकायतों के निस्तारण के लिए गाइडलाइन के अनुसार मोबाइल टाॅवर की रेंज निर्धारित करने साथ ही जरूरत के मुताबिक टावर की संख्या बढ़ाकर मोबाइल नेटवर्क दुरूस्त करने के बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में इसके लिए मोबाइल नेटवर्क की कमी वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की भी बात कही।



इस बैठक में बीएसएनएल के एजीएम एम.के. मीणा, सहित कई अधिकारी मौजूद थे।