पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध पोस्टर प्रतियोगिता में भावना पवन प्रथम

निबंध पोस्टर प्रतियोगिता में भावना पवन प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र के उमावि और मावि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर नेहरा बेड़ा की भावना सोलंकी प्रथम, जाडन के भंवर लाल को द्वितीय और लीलरिया के छात्र खेताराम तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में लीलरिया के पवन प्रथम, बागडिय़ा के प्रकाश को द्वितीय और जाडन की छात्रा उर्मिला तीसरे स्थान पर रही। इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को 2 अक्टूबर को बालिया स्कूल में नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।