- Hindi News
- राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग
राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग
पाली. राजस्वसंबंधी प्रकरणों के निस्तारण तथा भामाशाह शिविरों की व्यवस्थाओं के संबंध में एडीएम ब्रजेश कुमार चांदोलिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों की वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमे एडीएम ने राजकीय भूमि पर अतिक्रमणों के प्रकरणों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार 91 के तहत दर्ज कर कार्यवाही करने, म्यूटेशन, वसूली, सीमाज्ञान, गैर खातेदार से खातेदारी दिये जाने वाले आदि के शेष रहे प्रकरणों की जानकारी लेकर इस संबंध में निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपखंडवार भामाशाह नामांकन शिविरों की समीक्षा करते हुए शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण डाटा बेस तैयार करने तथा शिविरों में परिवार के सभी सदस्यों के नामांकन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वीसी में उपखण्ड अधिकारी विशाल दवे, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक हरिशचंद्र पारीक, तहसीलदार रोहित चौहान, भू.राजस्व विभाग के तहसीलदार करण सिंह शेखावत, ई-मित्र के प्रोगामर संजय खान, और अखिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।