शिविर में बनाए 940 भामाशाह कार्ड
मारवाड़ जंक्शन. समीपवर्तीगांव मांडा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में भामाशाह नामांकन शिविर संपन्न हुआ। शिविर प्रभारी तहसीलदार अजय चारण ने बताया कि शिविर में 940 परिवारों के भामाशाह कार्ड, 300 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में पटवारी लादूसिंह, कानदास वैष्णव, सरपंच नाजूदेवी, शैलेंद्रसिंह, सुमित्रा सैनी आदि मौजूद थे।