पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां पद्मावती के गुणों का किया बखान

मां पद्मावती के गुणों का किया बखान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरनगर स्थित अभिनंदन अपार्टमेंट में नवरात्रि की आराधना जयर| विजय महाराज लाभ मुनि महाराज के सानिध्य में सोमवार को श्रावक श्राविकाओं ने लाभ लिया। मां पद्मावती के गुणों का बखान करते हुए जैन मुनि लाभ मुनि ने कहा कि पद्मावती देवी लक्ष्मी और सौभाग्य को देने वाली है। जगत को सुखी देने, बांझ को पुत्र देने और अनेक प्रकार के रोगों का नाश करने वाली देवी सभी की रक्षा करती है। कार्यक्रम में खरतरगच्छ की साध्वी विनिताश्रीजी प्रेमी महाराज सा आदि ठाणा ने भी मां पद्मावती के गुणों के बारे में बताया। साथ ही भक्तों का निरंतर मां पद्मावती की आराधना करने की प्रेरणा दी। समाज के कमलेश संचेती ने बताया कि सोमवार को एकासणा लाभार्थी सधार्मिक बहनों ने लिया। पूजा का लाभ जयंती भाई, भरत भाई, सागर मेहता परिवार मुंबई वालो ने लिया। उन्होंने बताया कि मां पदमावती मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव को लेकर महिलाओं युवाओं द्वारा गरबा नृत्य का आनंद लिया जा रहा है। इस मौके पर प्रकाश छाजेड़, लाभंचंद सांड, संपत बोथरा, राजेश श्रीश्रीमाल, राकेश राव, कमल शर्मा, अनिल भंसाली किशोर पोरवाल समेत कई जने मौजूद थे।