जागरूक हो महिलाएं : सिंघवी
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन
अतिरिक्तसंभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। वे सोमवार को कस्बे के भाट मोहल्ला में निर्मल भारत अभियान को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय बनने चाहिए तथा बंद शौचालयों का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर संपत राज, ओपी चोयल मौजूद थे।
मारवाड़ जंक्शन. नगीना मस्जिद गली में महिलाओं से राशनकाडऱ् जांच कर वार्ता करती अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सिंघवी।