- Hindi News
- वेतन बढ़ाने की मांग पर सीएम के नाम दिया ज्ञापन
वेतन बढ़ाने की मांग पर सीएम के नाम दिया ज्ञापन
आंगनवाड़ीकार्यकर्ताओं ने साेमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा छापोला ने बताया कि पिछले लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम कर रही हैं, लेकिन सरकार योजनाओं की समीक्षा के नाम पर उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सुपरवाइजर पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देने की मांग की। इस मौके पर निर्मला आदिवाल, सुमित्रा, सुनीता, लीला, पिंकी सुमन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थीं।