- Hindi News
- विद्यार्थियों को आज दी जाएगी डी वार्मिंग दवा
विद्यार्थियों को आज दी जाएगी डी-वार्मिंग दवा
नेशनलडी-वार्मिंग डे के मौके पर मंगलवार से स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को डी-वार्मिंग की दवा दी जाएगी। इसके तहत स्कूलों में दो दिन और आंगनबाड़ी में चार दिनों तक बच्चों को यह दवा दी जाएगी। इस बार 1 साल की उम्र से 19 साल तक की उम्र के विद्यार्थियों को यह दवा पिलाई जा रही है।
यहफायदा है डी-वार्मिंग की दवा पिलाने का
मिट्टीसे फैलने वाले हैलमिन्थस परजीवी कृमि के संक्रमण से यह रोग फैसला है जिसके कारण बच्चों में कुपोषण, खून की कमी एवं शारीरिक मानसिक विकास नहीं होने जैसे बीमारियां होती हैं। ऐसे में डी-वार्मिंग की दवा देने से कृमियों के फैलाव सेहत पर पड़ने वाले इनके असर को कम किया जा सकता है। पिछले साल तक 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों को यह दवा दी जा रही थी, लेकिन अब 1 साल की उम्र के बच्चे को भी इसे देने का सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया है।
1791आंगनवाड़ी और 1840 स्कूलों में वितरित होगी दवा
डिप्टीसीएमएचओ दीपक तंवर के अनुसार इस बार जिले की 1791 आंगनवाड़ी के 2 लाख 6 हजार और 1840 स्कूलों में पढ़ने वाले 1,37,122 बच्चों को यह दवा दी जाएगी। विद्यालय आधारित डीवॉर्मिंग कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 10 एवं 13 फरवरी को दी जाएगी जबकि आंगनवाड़ी में यह दवा 10 फरवरी को दी जाएगी और जो बच्चे 10 को अनुपस्थित है उन्हें 13 फरवरी को ऐलबेंडाजोल की गोलियां दी जाएंगी।