पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपक सोनी हत्याकांड के अंतिम आरोपी को जेल भेजा

दीपक सोनी हत्याकांड के अंतिम आरोपी को जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | शहरमें 9 दिसंबर को हुए दीपक सोनी हत्याकांड के अंतिम आरोपी मिथुन को कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दीपक सोनी हत्याकांड की वारदात में मिथुन भी शामिल था। वह तीनों बदमाशों को दीपक के बारे में सूचना देता रहा। घटना से कुछ देर पहले ही मिथुन ने ही तीनों आरोपियों को दीपक की दुकान से जेवरात का बैग लेकर निकलने की सूचना दी थी। इसके साथ ही मिथुन ने आरेापियों को कोटा से चोरी की बाइक खरीदने में मदद की थी। गौरतलब है कि पुलिस ने दीपक सोनी हत्याकांड मामले में मिथुन सहित 9 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।