भक्ति की है रात ...
मारवाड़ जंक्शन | कस्बेके जैन आदेश्वर मंदिर के पास चल रहे सुमतिनाथ मंदिर के खनन तथा शिलान्यास के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भगवान आदेश्वर की विशेष आंगी रचा कर पूजा-अर्चना की गई। इससे पूर्व रविवार रात को भक्ति का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हीना, दीपक करणपुरिया, कुमारपाल जैन, डूंगरचंद ओस्तवाल ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने भक्ति कि है रात, दादा तुमको आना होगा, दादा सुमतिनाथ ने बुलाया है.. आदि भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर उत्तमचंद, राजू खिंवेसरा, राकेश, गौतम, महावीर, जवरीलाल सुराणा, हेमंत पीपाड़ा, विनोद, गणपत, आशीष, जीनू, विमल, प्यारेलाल, पारसमल, नवरतनमल, अशोक आदि मौजूद थे।