पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला

रेलवे कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | मारवाड़जंक्शन थाने में सोमवार को एक रेलवे कर्मचारी पर झूठे दस्तावेज पेश कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मारवाड़ जंक्शन निवासी अब्दूला रहुफ ने रमजान खान पर धोखाधड़ी से बीपीएल परिवार में नाम जुड़वाने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रमजान खान रेलवे में गैंगमैन पद पर नियुक्त है। इसके बावजूद आरोपी ने झूठे दस्तावेज पेश कर अपने परिवार का नाम बीपीएल परिवार में जुड़वा दिया।