आपके भेजे डिजाइन का हो सकता है डाक टिकट
पाली. डाकविभाग ने देशभर से चित्र कृतियां मांगी गई है। बेस्ट डिजाइन का डाक टिकट आगामी गणतंत्र दिवस पर जारी किया जाएगा। डिजाइन की थीम ‘स्वच्छ भारत’ रखा गया है। इसमें चयनित पहले तीन प्रतिभागियों को क्रमश: 10, 6 4 हजार की राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा। डाक विभाग के अनुसार प्रतिभागियों को ‘स्वच्छ भारत’ थीम पर अपने बनाए चित्र भेजने होंगे। पेंटिंग इंक, वाटर ऑयल कलर से बनाई जा सकती है। पेंटिंग के पीछे प्रतिभागी को अपना नाम, उम्र, पिनकोड के साथ आवास का पता, मोबाइल नंबर ईमेल लिखना होगा।