पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव विदाई समारोह आयोजित

वार्षिकोत्सव विदाई समारोह आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाणौद | निकटवर्तीबड़गांवड़ा के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार शाम को वार्षिकोत्सव दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह प्रधानाध्यापक मोतीसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि खीमेल सरपंच महिराजसिंह विशिष्ट अतिथि मिस केरोल कॉटन, श्रीनाथ हायर एजुकेशन उदयपुर के जगदीश, श्रवण सीरवी थे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।

देवलीकलां. गांवके राजकीय आदर्श प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह सरपंच महेंद्र कुमार कुमावत के मुख्य आतिथ्य एवं पंचायत समिति सदस्य चिमनलाल पंवार की अध्यक्षता एवं समाजसेवी धर्मीचंद खारीवाल, भंवरलाल सुवासिया, बाबूलाल सीरवी, उकारराम मादावत केसाराम छोयल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। यह जानकारी संस्था प्रधान विरमराम चौरड़िया ने दी।

राणावास.विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार शाम को पूर्व सांसद पुष्प जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जैन ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा से ही बालक का सर्वांगीण विकास संभव है। मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने प्रस्तावित विद्यालय भवन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, प्रबंध समिति के अध्यक्ष खुमाराम चौधरी, व्यवस्थापक मदनलाल गोयल, प्रधानाध्यापक प्रभुलाल गोयल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।



संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले क्षेत्रीय विद्यालय प्रधानों काे स्मृति चिह्न दिए गए। इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र भक्ति भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।



चाणौद. राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान उपस्थित विद्यार्थी शिक्षक।

खबरें और भी हैं...