- Hindi News
- National
- राणावास| विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय
राणावास| विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय
राणावास| विद्याभारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार शाम को पूर्व सांसद पुष्प जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जैन ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा से ही बालक का सर्वांगीण विकास संभव है। मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने प्रस्तावित विद्यालय भवन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, प्रबंध समिति के अध्यक्ष खुमाराम चौधरी, व्यवस्थापक मदनलाल गोयल, प्रधानाध्यापक प्रभुलाल गोयल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले क्षेत्रीय विद्यालय प्रधानों काे स्मृति चिह्न दिए गए। इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र भक्ति भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न