पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसूती गृह में चल रहा है सरकारी अस्पताल

प्रसूती गृह में चल रहा है सरकारी अस्पताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली जिले के अंतिम छोर में स्थित मगरा क्षेत्र की कोट किराणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय प्रसूती गृह में चल रहा है। करीब ढाई साल बीत जाने के बाद भी तो चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटन हो पाई ही नए भवन का निर्माण हो पाया है। ऐसे में मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्र की हालात भी खस्ताहाल है। भवन जीर्ण-शीर्ण होने से उपयोग नहीं हो पा रहा है। इलाज के लिए अजमेर जिले के ब्यावर शहर यहां से 50 किलोमीटर राजसमंद जिले के भीम कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में जाना पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सालय होते हुए भी कोट किराणा,बगड़ी,कलालिया सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। 23 सितंबर, 2013 को राजकीय चिकित्सालय का उदघाटन किया गया।

जमीन आंवटन कराने में लग गए ढाई साल

प्रशासनकी अनदेखी के चलते कोट किराणा में राजकीय चिकित्सालय के लिए जमीन आंवटन कराने के लिए विभाग को ढाई साल लग गए। 23 सितंबर, 2013 को उद‌्घाटन कर प्रसूती गृह में चिकित्सालय की शुरुआत की थी। पास ही उप स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है, जो रखरखाव के अभाव में खंडहरनुमा हो गया है।

अभी तक नहीं मिला प्रस्ताव

^हमारेपास अभी तक ग्राम पंचायत की ओर से जमीन आंवटन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है। आते ही उच्चाधिकारियों को भेजकर आंवटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -पन्नालाल पटेल, तहसीलदार, रायपुर मारवाड़

उच्चाधिकारियों को कराया अवगत

^विभागकी ओर से जमीन आंवटन नए भवन के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डॉमुकेश कुमार सोलंकी, चिकित्सा अधिकारी, कोट किराणा

प्रस्ताव बनाकर भिजवाया है

^ग्रामपंचायत की ओर से जमीन आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर उच्चाधिकारियों को भिजवाई है। अगर नहीं मिली है तो दुबारा भिजवा देंगे। भवन के अभाव में मरीजों को परेशानी हो रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। -पुष्पाचौहान, सरपंच ग्राम पंचायत, कोट किराणा

सेंदड़ा. कोट किराणा में खंडहर हुआ उपस्वास्थ्य केंद्र।

करीब ढाई साल बाद भी तो अस्पताल के लिए जमीन आवंटन हुई ही नए भवन का निर्माण

अनदेखी

खबरें और भी हैं...