पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे में दौड़ा रहा था बस, गड्‌ढे में गिरने से 14 घायल

नशे में दौड़ा रहा था बस, गड्‌ढे में गिरने से 14 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के खैरवा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद शराबी चालक की लापरवाही से बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे बस में सवार 13 महिलाओं समेत 14 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपी चालक चलती हुई बस से नीचे कूदकर फरार हो गया। इस मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की मदद से बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला तथा उनको बांगड़ अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी, मगर उसके बारे में सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पाली से देवगढ़ मार्ग पर निजी रूट पर चलने वाली निजी ट्रेवल्स की बस आर.जे 06- 26 47 रविवार शाम करीब 4 बजे सवारियों को भरकर देवगढ़ की तरफ जा रही थी। बस चालक शराब के नशे में बस को तेज गति लापरवाही से दौड़ा रहा था। बस में कुल 60 सवारियां भरी हुई थी। खैरवा गांव के निकट पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरे खड्डे में जाकर पलट गई। इस दौरान आरोपी चालक चलती बस से ही कूदकर भाग गया। घटना से यात्रियों में हाहाकार मच गया। कुल 14 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों तथा ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला। शेष|पेज17



घटनाकी जानकारी मिलते ही सदर थाना खैरवा चौकी से पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर बस काे जब्त कर लिया है। आरोपी चालक को पकड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

किसीके सिर पर गंभीर चोट, किसी का पैर फैक्चर : बसमें कुल 60 यात्री सवार थे, मगर 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। इनको बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर में उपचार के लिए रेफर किया है। हादसे में किसी के सिर में गंभीर चोट आई तो किसी का पैर भी फैक्चर हुआ है। नर्मदा प|ी चंपालाल, जमना प|ी घीसाराम, दिलीप कुमार पुत्र बोलाराम, भूमि प|ी भुंडाराम, पानी प|ी पुनाराम, मुमताज प|ी इंसाफ, रोशन बानू प|ी मोइनुद्दीन, भावना प|ी राधेश्याम, नारायणी देवी प|ी मदनलाल, भूमि प|ी भुंडाराम, शोभा कंवर प|ी बलवीर सिंह, रूमीका बानो प|ी दाऊद हुसैन, अंतर कंवर प|ी सवाई सिंह और कमला पुत्री भुंडाराम घायल हो गए। इनमें से एक मरीज को जोधपुर रैफर किया गया है।

यात्रियोंने चालक को कई बार टोका, मगर वह नहीं माना : बसमें सवार यात्रियों का कहना था कि आरोपी चालक ने पाली में ही खराब का सेवन कर लिया था। वह इस कदर नशे में था कि उससे चालक सीट पर भी नहीं बैठा जा रहा था। तेज गति से बस चलाने पर उसे रोकने का प्रयास भी किया, मगर वह नहीं माना। आखिर में यह हादसा हो गया।

बसलहराते हुए चला था, हादसा हुआ तो उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया: बसमें अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही 10 साल की शीतल ने बताया कि पाली से रवाना होते ही ड्राइवर असंतुलित तरीके से बस को चला रहा था। उसे नया गांव ओवरब्रिज पर रोकने का प्रयास भी किया, मगर वह बस को नहीं रोकने की जिद पर अड़ गया। खैरवा मार्ग पर बस को वह कभी सड़क से नीचे उतारता तो कभी वापस चढ़ाता हुआ चल रहा था। इससे बस में सभी यात्री दहशत में थे। अचानक बस लहराते हुए सड़क से नीचे उतरी तथा एक खड्डे में जाकर गिर गई। ड्राइवर तो चलती बस से ही कूदकर भाग गया। खड्डा ज्यादा चौड़ा नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया, वरना यात्रियों की जान जाना तय थी।

नया गांव पर टकराते-टकराते बची थी बस

पालीबांगड़ कॉलेज से रवाना होने के बाद बस चालक की लापरवाही से बस नया गांव में ओवरब्रिज पार करते वक्त बस एक वाहन से टकराते हुए बची थी। इस दौरान कई यात्री चालक से उसकी सीट पर आकर उलझने लगे थे। खैरवा मार्ग पर उससे बस को रुकवाने के लिए कई बार प्रयास भी किए। यहां तक की बस के परिचालक ने भी उसे समझाया था, मगर वह नहीं माना।

पाली. खैरवा के निकट पलटी निजी बस। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...