पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण को लेकर रात्रि चौपाल का बहिष्कार

प्रदूषण को लेकर रात्रि चौपाल का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रीटमेंट प्लांट से पानी ओवरफ्लो होने की शिकायतों के बाद मौका देखने पहुंचे कलेक्टर

पाली| शहरके ट्रीटमेंट प्लांटों के ओवरफ्लो होने तथा फैक्ट्रियों का रंगीन पानी बांडी नदी में गिरने की शिकायतों के बाद कलेक्टर रोहित कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 4 पर व्यवस्थाओं के बारे राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल तथा सीईटीपी के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। कलेक्टर बांडी नदी के समीप भी रुके तथा बिना ट्रीट किए रसायनयुक्त पानी एक बूंद भी नदी में नहीं गिरे, इसकी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने प्लांट में कार्यरत श्रमिकों की भी क्लास ली तथा उनको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के कहा। शाम को उन्होंने अपने कक्ष में बैठक ली, जिसमें फैक्ट्रियों के बाहर जमा कचरे को साफ करने के लिए निर्देशित किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जिला प्रशासन जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रीटमेंट प्लांटों से पानी ओवरफ्लो होकर बांडी नदी में प्रवाहित होना नहीं रुक रहा है। आए दिन ऐसी शिकायतों, किसानों के आंदोलन होने के बावजूद सीईटीपी ने उद्यमियों को क्षमता से अधिक पानी छोड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की है।



ऐसी फैक्ट्रियों को चेतावनी देकर छोड़ देने के कारण लगातार ऐसे हालत पैदा हो रहे हैं। रविवार को तो पुनायता समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब हो गई थी। सबसे पहले पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट क्षमता से अधिक पानी आने के कारण ओवरफ्लो हो गया तथा तेज प्रवाह के साथ रंगीन पानी बांडी नदी में बहता रहा। वहीं प्लांट 1 2 में भी यही स्थिति पैदा हो गई थी। लगातार ऐसी शिकायतों को देखते हुए सोमवार को कलेक्टर रोहित कुमार गुप्ता अचानक ट्रीटमेंट प्लांटों बांडी नदी का अवलोकन करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के जेईएन शिवकुमार कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गुप्ता ने ट्रीटमेंट प्लांट 4 पर पानी ट्रीट की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया तथा वहां मौजूद सीईटीपी के अध्यक्ष अनिल मेहता तथा सचिव विनय बंब को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके बाद मंडिया रोड पर कलेक्टर बांडी नदी के समीप भी रुके।

25से औद्योगिक क्षेत्र में चलेगा सफाई अभियान, नदी