बैठक में यातायात का मुद्दा छाया
मारवाड़ जंक्शन| कस्बेके पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी मोतीराम जाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शांति व्यवस्था, यातायात जाम, पुलिस थाना भवन के जीर्ण-शीर्ण सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाज सेवी नारायण सोनी ने कहा कि दानदाताओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल दानदाता को विश्वास होना चाहिए कि उसके पैसों का सही सदुपयोग हो रहा है।