पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में रोजगार के लिए आयोजित हुई ग्राम सभाएं

जिलेभर में रोजगार के लिए आयोजित हुई ग्राम सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्र के बीपीएल परिवार से तालुक रखने वाले बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने लिए ग्राम पंचायतों में बुधवार को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गई। इसमें 18 से 35 साल के युवाओंं ने भाग लिया। केंद्र सरकार की पं.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत इन ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसका मकसद निर्धन ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास एवं उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने थे।

बुधवार को इंदरवाडा ग्राम पंचायत मे अधिकारियों की उपस्थिति मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के किशनलाल ने युवाओ से इस कार्यक्रम के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। कौशल प्रबंधन निगम के प्रबंधक चिन्मय जैन ने योजना की संपूर्ण जानकारी ग्रामवासियों को दी एवं ग्रामीणों की योजना से संबंधित सवालों का हल किया। इस मौके पर सरपंच सुप्रिया देवी भी मौजूद थीं।

केंद्रऔर राज्य सरकार की संयुक्त योजना

केंद्रसरकार ने इस योजना का प्रारुप तैयार है। जिसके तहत खर्च होने वाले 75 फीसदी राशि केंद्र 25 फीसदी रकम राज्य सरकार को खर्च करनी है। योजना के तहत आगामी वर्ष में एक लाख युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 43 एजेंसियों का चयन किया हैं। यह एजेंसियां जिला मुख्यालय पर ही प्रशिक्षण केंद्र खोलकर चयनित लाभर्थियों को ना केवल प्रशिक्षण देगी, बल्कि निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने का भी प्रयास करेगी। मनरेगा में कार्य करने वाले युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।



इनका दिया जाएगा प्रशिक्षण

ग्राम सभाओं में चयनित युवाओं को सूचना एवं प्रौद्योगिकी, रिटेल, मार्केटिंग, मेडिकल, नर्सिंग, स्वास्थ्य देखभाल, ड्यूटी कल्चर केश सज्जा, वस्त्र एवं परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य संरक्षण, सामाग्री प्रबंधन, यात्रा पर्यटन, भवन निर्माण आदि व्यवसायों से जुड़ा तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आवास और रहने भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क ही रहेगी।