पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा कार्मिकों को दिलाई शपथ

चिकित्सा कार्मिकों को दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जिलामुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में मानव अधिकार दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में 4 से 10 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सप्ताह मनाया गया। मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह के समापन के मौके पर सीएमएचओ कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।



उन्होंने बताया कि जोधपुर मार्ग स्थित स्वास्थ्य भवन में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.के. बोहरा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों को मानव अधिकारों का आदर करने एवं मानव अधिकारों के संरक्षण एवं उन्नति के बारे में शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रचार अधिकारी लालसिंह देवड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष दाधीच, सहायक लेखाधिकारी संपतराज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनसिंह देवड़ा, प्रभुसिंह, राजेंद्र परिहार रामकिशोर मीणा समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।