अरबन बैंक राज्य स्तर पर सम्मानित
पाली. पालीअरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का नेट एनपीए शून्य होने पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। बैंक के अध्यक्ष सोहनलाल कवाड़ ने बताया कि राजस्थान अरबन को-ऑपरेटिव बैंक फैडरेशन लिमिटेड जयपुर द्वारा 10वीं वार्षिक आमसभा में अरबन बैंक, पाली को समस्त नेट एनपीए शून्य होने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैंक के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कवाड़ के अलावा उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत एवं प्रबंध संचालक रमेश कुमार बाफना भी समारोह में मौजूद थे। बैंक के प्रबंध संचालक रमेश कुमार बाफना ने बताया कि बैंक की कुल अमानतें रुपए 136.76 करोड़ है तथा बकाया ऋण 68.36 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत किया जाता है