पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बच्चे की प्रथम गुरु : डोडवानी

मां बच्चे की प्रथम गुरु : डोडवानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

कस्बेके गायत्री बाल निकेतन में मातृ शक्ति सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विद्या डोडवानी ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु है। डोडवानी ने कहा कि मां का स्थान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है मां ही बच्चे की प्रथम शिक्षक है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के विषय में चिंतन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बेटा अथवा बेटी समान है। हेमा शर्मा ने कहा कि मां की शक्ति अपार होती है। इस शक्ति को सदैव नमन करना चाहिए तथा मां का सम्मान करना चाहिए। स्कूल के व्यवस्थापक ताराचंद शर्मा ने मां को जीवन में श्रेष्ठ बताया। इस अवसर पर जमना, पुष्पा वैष्णव, मुकेश चौहान, जीतेंद्र नाथ, हरीश, भूपेंद्र सहित विद्यार्थियों के अिभभावक भी मौजूद थे।

> मारवाड़ जंक्शन. स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित महिलाएं बच्चे।