इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
पाली. इंडियनमेडिकल एसोसिएशन जिला शाखा पाली के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. डीआर पंवार को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष डॉ. एमएस राजपुराेहित, सह सचिव डॉ. डीके सारडा, ट्रेजरार डॉ. प्रवीण जैन को निर्विरोध चुना गया है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए डॉ. हजारीमल चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग, सचिव डॉ. महावीर सुराणा, उपाध्यक्ष डॉ. आरके पामेचा, ट्रेजरार पारस खींची के द्वारा किए कार्यों की सराहना की। नवनियुक्त सचिव डॉ. हजारीमल चौधरी ने बताया कि आईएमए द्वारा आईएमए भवन, कैंप आयोजन अन्य जनहितार्थ कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।