- Hindi News
- कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस और इंजीनियर डे
कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस और इंजीनियर-डे
पाली. ऐश्वर्याकॉलेज ऑफ़ एज्युकेशन में सोमवार को हिन्दी दिवस अभियांत्रिकी दिवस मनाया गया। कॉलेज के निदेशक ताजवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के टीपीओ अवंतिका पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय स्टार पर हिंदी का योगदान में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रिया पुरोहित हिमांशु रावल किया।