- Hindi News
- अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अब 30 तक
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अब 30 तक
पाली . अल्पसंख्यकसमुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन) के नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी अब 30 सितंबर 2014 तक नई छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्तियों का नवीनीकरण 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से कक्षा 11वीं 12वीं के अलावा कॅालेज स्तरीय कक्षाओं को अल्पसंख्यक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने पर दी जाती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यूसुफ अली ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन) के नियमित विद्यार्थी निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।