पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटरो पाली के बाद अब \"साफ सुथराे\' पाली का नारा

फुटरो पाली के बाद अब \"साफ सुथराे\' पाली का नारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^सरपंच गांव की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करें। हो सकता है कि इस गंभीर प्रयास के बाद उनके गांव को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चुना जा सके जो गर्व की बात होगी। -मोहितदवे, बीडीओ,पाली

^जिन्होंनेशाैचालय बना दिया उनके रुपए अभी तक नहीं मिले हैं। यदि समय पर रुपए मिल जाए तो कई और लोग भी इससे जुड़ेंगे। -रूपसिंहपुरोहित, सरपंच,जालपरा







^10हजार रुपए में तो शौचालय की चारदीवारी भी नहीं बनती। सरकार को इसके लिए राशि बढ़ानी चाहिए। हां, पंचायतों को दिया एक पैसा भी बेकार नहीं जाएगा। -गल्लाराम,सरपंच,भाखरी

^भांगेसर,भालेलाव और निंबाडा गांवों के करीब 1300 घरों में से करीब 700 घरों में शौचालय बन चुका है, लेकिन 10 हजार की बजाय कुछ और रकम बढ़ाई जाए तो कई और लोग भी इसके लिए आगे आएंगे। वैसे अक्टूबर की बजाय दिसंबर तक ही टारगेट पूरा हो पाएगा -बाबूलालपंवार, सरपंच,भांगेसर

भास्कर न्यूज | पाली

निर्मलभारत अभियान के तहत पूरे जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे फुटरो पाली अभियान के तहत अब इसमें एक और नया नारा जोड़ दिया गया है साफ सुथराे पाली। साथ ही मिशन के लक्ष्य को पूरा करने वाले गांवों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार से नल जल योजना की सिफारिश भी की जाएगी। सोमवार को पाली पंचायत समिति सभाकक्ष में हुई सरपंचों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पंचायत समिति के बीडीओ मोहित दवे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान में अब तक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। साथ भांवरी गांव के सबसे पहले इस लक्ष्य के पूरा होने पर बीडीओ ने बाकी ग्राम पंचायतों से भी इससे प्रेरणा लेकर अपने ग्राम को खुले में शौच मुक्त करने का आह्वान किया।

नयानाम, नया प्रस्ताव

फुटरोपाली के नाम से योजना शुरू कर गांवों की दशा सुधारने की जिला परिषद ने कोशिश की थी और अब आमजन की सहभागिता के बाद इस दिशा में काफी सुधार भी हुआ है ऐसे में अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरपंचों को साफ सुथरो पाली का नया नारा दिया है। इसके तहत गांवों में खुले में शौच को पूर्ण रूप से बंद कराते हुए शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के साथ साथ पॉलीथिन का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया।

शौचालयबनते ही गांव को मिलेगा नल से पेयजल

अभीराज्य सरकार ने पांच हजार की जनसंख्या क