भारतीय शिक्षण मंडल की बैठक आज
पाली. भारतीयशिक्षण मंडल की बैठक सोमवार को गणेश शिशु मंदिर में मंडल अध्यक्ष सोहनलाल जोशी की अध्यक्षता में होगी। मंडल के राधाकिशन ने बताया कि बैठक में संगठन की दिशा दशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में भारतीय संस्कृति संस्कारों का समावेश कर पाठ्यक्रम में रचनात्मक सृजनात्मक परिवर्तन लाने पर चर्चा की जाएगी। तैयारियों में विक्रम शर्मा, विष्णुदास, गिरधारीसिंह राजपुरोहित ममता सोलंकी सहित मंडल से जुड़े पदाधिकारी भी जुटे हैं।