पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह 25 दिसंबर को

रंगरेज समाज का सामूहिक विवाह 25 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगरेजसमाज द्वारा 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सदर हाजी शौकीन अली, सचिव मंजूर अली संजरी और कोषाध्यक्ष शरीफ अली की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक विवाह के कार्यक्रमों को लेकर मिले सुझावों पर चर्चा के बाद यह तारीख तय की गई। सामूहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक लोगों से अपील की गई है कि वे पूरी जानकारी के साथ अपना नामांकन समाज के भवन में जमा कराएं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सचिव मंजूर अली संजरी की अध्यक्षता में हाजी आबिद अली, मोहम्मद सलीम, वजीर अली, अकरम अली, लियाकत अली, मोहम्मद शरीफ, आमीन अली डायर की अगुवाई में कमेटी का गठन किया है।