एनएसएस शिविर के तहत ब्लड ग्रुप की जांच
पाली. बांगड़कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत एनएसएस के कार्यकर्ताओं की बांगड़ अस्पताल में ब्लड ग्रुप की जांच की गई। एनएसएस अधिकारी अनुपम चतुर्वेदी डॉ. विनिता कोका ने बताया कि शिविर के तहत स्वयंसेवकों को रक्तदान का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्वयंसेवक मोहनसिंह, नितेश तोसावरा, योगेश प्रजापत, किशन कुमार अर्जुन सहित कई एनएसएस कार्यकर्ता मौजूद थे।
> पाली. ब्लड बैंक में खून की जांच करवाने पहुंची एनएसएस की छात्राएं।