- Hindi News
- लायंस क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर 26 को
लायंस क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर 26 को
लायंसक्लब की ओर से 26 सितंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। वीडी नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में डाॅ.गौतम गोदारा गठिया, दमा, मधुमेह, लीवर और पथरी के रोगियों का इलाज करेंगे। क्लब के अध्यक्ष डा. जीके गोयल ने बताया कि भारतीय सेवा समाज राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली में जांच के बाद दवाइयों के वितरण की भी व्यवस्था की गई है। क्लब के सचिव विजय कुमार बालोटिया ने बताया कि इस शिविर में दमा रोगों का जापानी कम्प्यूटर स्पेरोमीटर मशीन द्वारा एवं मधुमेह रोगियों का ग्लूकोमीटर मशीन द्वारा निदान किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में भंवरलाल जांगिड़, विजयकुमार बालोटिया, ओमप्रकाश बुलेट, संजय डागा सहित क्लब के कई सदस्य जुटे हुए हैं।