हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
पाली| नेहरूयुवा केन्द्र आजाद युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुरलाई गांव में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष शैतानसिंह ने बताया कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देकर सभी कार्य हिंदी में ही करने चाहिए। इस मौके पर मंडल के कोषाध्यक्ष श्रवणसिंह ने हिंदी में कविता का पाठ करते हुए अपने विचार साहित्य के रूप में प्रकट किए। इस अवसर पर रूपसिंह, ओमप्रकाश, चुन्नीलाल रूपसिंह परमार सहित मंडल से जुडे कार्यकर्ता ग्रामवासी मौजूद थे।