- Hindi News
- गर्ल्स कॉलेज में छात्रा सरकार का उद्घाटन
गर्ल्स कॉलेज में छात्रा सरकार का उद्घाटन
पाली| शहरमें बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते सोमवार को सब स्टेशन मंडिया रोड से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि मैन मंडिया रोड, तिलक नगर, घरवाला जाव, शिवनगर, खोड़िया बालाजी, गांधी नगर, मंडिया रोड इंडस्ट्रीज इससे जुड़े समस्त क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
गर्ल्स कॉलेज में छात्रा सरकार का उद्घाटन
पाली| गर्ल्सकॉलेज छात्रसंघ द्वारा सोमवार को छात्रा सरकार का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद पीपी चौधरी, एबीवीपी प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर, जेएनवीयू छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ पार्षद जयसिंह राजपुरोहित शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिव्याश्री गहलोत, महासचिव आरती बिहाणी, संयुक्त सचिव कविता वागोरिया, सांस्कृतिक सचिव दर्शिता सोनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पायल पटेल किरण बंजारा सहित कई छात्राएं तैयारियों में जुटी हैं।
जिलास्तरीय सम्मेलन
पाली| माक्र्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी यूनाईटेड का जिला सम्मेलन सोमवार सुबह आयोजित किया जाएगा। शिवाजी नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव और संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन गोपीकिशन और अध्यक्षता कॉमरेड रामपाल करेंगे।
तीन घंटे बिजली बंद रहेगी
32.6
22.0