- Hindi News
- एनएसयूआई ने की स्टूडेंट के अच्छे दिन लौटाने की मांग
एनएसयूआई ने की स्टूडेंट के अच्छे दिन लौटाने की मांग
एनएसयूआईके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्टूडेंट के अच्छे दिन लाने की मांग की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पत्र में पूर्व सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना को शुरू करवाने की मांग की। कुंपावत ने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा कॉलेज में 60 प्रतिशत या 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के माध्यम से छात्रवृति दी जाती थी। जिसे वर्तमान सरकार ने अभी चालू नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाने के लिए यह योजना लागू की थी मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना से पाली जिले सहित पूरे राजस्थान के मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए थे मोदी को बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीसिंह कुंपावत, कुलदीप सिंह, सुनिल मेवाड़ा, दुर्गा चौहान, हेमलता राजपुरोहित मोहम्मद शकील सहित कई कार्यकर्ताओं ने पत्र लिया।