भागवत कथा के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न
निर्मलसेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार को बड़ा रामद्वारा में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवंबर में सिंह स्थल रामधाम में आयोजित होने वाली भागवत कथा को लेकर चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष सोहन बिड़ला ने बताया कि भावगत कथा क्षयाराम महाराज द्वारा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर संत सुरजनदास, गोविंदराम महाराज, शंकरलाल भासा, शंभूलाल, हस्तीमल अरोड़ा, शंकरलाल मालवीय, सोहन बिड़ला, एलपीआर मेहता, परमेश्वर जोशी, सोनाराम पटेल रामेश्वर कंसारा सहित कई लोग मौजूद थे।