पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी के अपहरण को लेकर माहौल गर्माया संगठनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

किशोरी के अपहरण को लेकर माहौल गर्माया संगठनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। शहर में एक किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण कर ले जाने के मामले में गुरुवार को कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जेहाद से जोड़ते हुए एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एकबारगी माहौल भी गर्मा गया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह इन लोगों को समझाइश कर शांत किया। इस बीच शिवसेना समेत अन्य संगठनों ने डीएसपी एससीएसटी से मिलकर चेताया कि अगर ऐसी घटनाओं को नहीं रोका गया तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। इधर, इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक इलाके से एक किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में परिजन आनंद नगर इलाके में रहने वाले टीपू सुल्तान पुत्र निजामुद्दीन के खिलाफ उसकी पुत्री को शादी के नीयत से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारियों काे सूचना मिली कि यह युवक कलेक्ट्रेट में उक्त किशोरी से शादी करने के लिए कागजात तैयार करवा रहा है। इसको लेकर काफी संख्या में शिवसैनिक वहां पहुंच गए तथा हंगामा शुरू कर दिया।
इस मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने से सीआई देरावरसिंह सोढ़ा मौके पर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को शांत कर वहां से एक बार तो वापस भेज गया। इसके बाद कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए। पहले यह लोग औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कथित रूप से अपह्रत किशोरी को तलाशने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहां से यह लोग वापस एसपी दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान वहां पहुंचे संत सुरजनदास, शिवसेना के राजू देवासी, तखतसिंह सोलंकी, बजरंग दल के किशन प्रजापत, पार्षद त्रिलोक चौधरी, वाल्मीकि समाज के जगाराम गुजराती, गोपाल माली समेत दर्जनों लोगों ने नारेबाजी की तथा आला पुलिस अधिकारियों के किसानों के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के कारण ऑफिस में बैठे एससीएसटी सेल के डीएसपी वेदप्रकाश से मिलकर आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल गठित: किशोरी काे शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के मामले में एसपी के आदेश पर एक पुलिस दल का गठन किया है। दल संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके परिचितों से भी पूछताछ कर रहा है। यह भी पता चला है कि आराेपी के कलेक्ट्रेट परिसर में कागजात तैयार करवाने के दौरान दो और युवक भी उसके साथ थे। पुलिस ने इन युवकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया, मगर वे भी गायब बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आरोपी तथा उसके सहयोगियों के मोबाइल फोन के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।

(पाली. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकत्रित विभिन्न संगठनों के लोग।)