पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविरों में आने वाले बच्चों को मिलेंगे बिस्किट

भामाशाह शिविरों में आने वाले बच्चों को मिलेंगे बिस्किट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. भामाशाहनामांकन शिविरों में महिलाओं के साथ आने वाले 9 साल से छोटे बच्चों को ग्लूकोज बिस्किट दिए जाएंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सभी कलेक्टर को दिए हैं। महर्षि ने निर्देश में कहा है कि प्रत्येक पैक में 4 से 6 बिस्किट्स होने चाहिए। बिस्किट अच्छी कंपनी के होने के साथ ही अवधि पार नहीं हो। उनकी पैकिंग सही प्रकार से हो, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रशासन को यह व्यवस्था बैंकों एवं स्थानीय सहयोग से करनी होगी।