माइलेज मुकाबले में राकेश प्रथम
पाली. निधिकमल ऑटो मोबाइल ने टाटा 407 पिकअप का माइलेज मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। संस्थान के महा प्रबंधक सेल्स कृष्ण के कोटपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें 40 किलोमीटर वाहन चलवाया गया। वाहन के माइलेज के आधार पर विजेता को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रथम पुरस्कार राकेश कुमार, द्वितीय महबूब खान और तृतीय पुरस्कार बहादुर खान को दिया गया।