पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांडी नेहड़ा क्षेत्र का पानी सबसे ज्यादा प्रदूषित

बांडी-नेहड़ा क्षेत्र का पानी सबसे ज्यादा प्रदूषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएसईसंस्था की तरफ से प्रदूषित पानी के लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में पानी का सबसे ज्यादा पीएच बांडी-नेहड़ा बांध के पास 9.2 पाया गया है, जबकि निर्धारित मानक 6 से 8.5 होना चाहिए। इसी प्रकार पीपीएम भी बांडी नदी के पास सर्वाधिक मिला है। निर्धारित मानक के अनुसार पीपीएम 250 होना चाहिए, जबकि इसकी मात्रा 1969 पाई गई है।

भूमिगतजल के सैंपल

पीएच-आम तौर पर पानी में 6 से 8.5 तक पीएच हो सही माना जाता है लेकिन बांडी नदी के पास के भूमिगत पानी के लिए गए सैम्पल में यह 6.9, केरला रोड के सैंपल में 9.1 जैतपुर के सेम्पल में 8.9 और बांडी नेहड़ा बांध के पास यह 9.2 के करीब पाया गया। निर्धारित 250 पीपीएम की बजाय बांडी नदी के पास 1969 पीपीएम, सल्फेट 400 पीपीएम की बजाय 417 पीपीएम तक पाया गया। इसी तरह केरला रोड के सैम्पल में क्लोराइड 1904पीपीएम , सल्फेट 295 पीपीएम पाया गया। जैतपुर में क्लोराइड 2090, सल्फाइड 16.1, सल्फेट 440 पीपीएम के करीब, बांडी नेहड़ा बांध में पीएच 8.8 क्लोराइड 2182, सल्फाइड 1.3, सल्फेट 605 पीपीएम और इस जगह से तीन किलोमीटर आगे ही लिए गए एक और सैंपल में पीएच 9.2, क्लोराइड 2322, सल्फाइड 9.1 और सल्फेट 650 पीपीएम के करीब पाई गई।

पेयजलसैंपल

पेयजलके लिहाज से पानी में 6.5 से 8.5 के बीच के पीच 500 पीपीएम वाले टीडीएस, पानी में घुले 250 पीपीएम क्लोराइड ,0.5 पीपीएम घुला सल्फाइड, और 200 पीपीएम मिक्स सल्फेट वाले पानी को स्वास्थ्य के लिहाज से पीने योग्य माना जा सकता है। लेकिन सीईटीपी-4 के पास 7.2 पीच वाला पानी तो मिला लेकिन इसमें टीडीएस 1040, क्लोराइड 250 और सल्फेट 45.2 के करीब पाया गया। जबकि जैतपुर के एक कुएं से निकाले गए पेयजल सैम्पल में सबसे ज्यादा 8.3 का पीएच 6880 टीडीएस, 1857 क्लोराइड और 480 पीपीएम सल्फेट घुला मिला। हालांकि पेयजल के लिहाज से नेहड़ा गांव में पीएच सबसे कम 6.8 ही पाया गया। हालांकि यहां के पानी में टीडीएस 6540, टीएसएस 842, क्लोराइड 2898, सल्फाइड 24.1 और 627 पीपीएम सल्फेट घुला मिला।

सीईटीपीके प्लांटों से ट्रीटमेंट के बावजूद पानी प्रदूषित

सीपीसीबीके स्टैंडर्ड के अनुसार 5.5 से लेकर 9 पीएच वाले पानी को ये वस्त्र इकाइयां बाहर छोड़ सकती हैं। लेकिन सीईटीपी एक और दो इनलेट से 10.5 पीएच का पानी छोड़ा जाता है जबकि निर्धारित 100 टीएसएस की जगह 2474,250 पीपीएम सीओडी