पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर चूड़ियां तोड़कर जताया विरोध

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर चूड़ियां तोड़कर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपकसोनी हत्याकांड छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों को गोली मारने के मामले में आक्रोशित हुई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर चूडिय़ां तोड़क कर अपने गुस्से का इजहार किया। इन महिलाओं ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं शहर में शुक्रवार को कई अन्य संगठनों ने भी दीपक सोनी को श्रद्धांजलि दी तथा कुंपावत बंधुओं के शीघ्र ही स्वास्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता शर्मिला राजपुरोहित सुशीला वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंची। महिलाओं ने तत्काल हत्यारों को पकड़ने की तख्तियां अपने हाथों में थाम रखी थीं। इन महिलाओं ने मुख्य द्वार पर ही अपने साथ लाए डिब्बों में रखी चूडिय़ों को तोड़कर घटना पर विरोध जताया। महिलाओं ने राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ज्ञापन में हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। संगठन की ओर से इस पूरी घटना पर अपनी ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच कर तथ्यों को सामने लाने की भी बात कही गई है।

गर्ल्सकॉलेज में हुआ प्रदर्शन

गर्ल्सकालेज की छात्राओं की ओर से भी दीपक सोनी हत्याकांड मामले को लेकर शुक्रवार को कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया गया। कॉलेज छात्रसंघ की ओर से हत्यारों को शीघ्र पकड़ने के साथ छात्र नेता कुंपावत भाइयों के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित के नेतृत्व में छात्राओं ने प्रदर्शन किया और बीच बाजार होने वाली इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर नियंत्रित करने की पुलिस से मांग की।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

लगातारबढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर युवा शक्ति संगठन और स्वर्ण ब्राह्मण एकता महासभा की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दो अलग अलग ज्ञापन भेज गए। संगठन के बाबूसिंह राजपुरोहित ने शहर के बीच बाजार में व्यापारी दीपक सोनी की हुई हत्या और दो छात्र नेताओं के लुटेरों के हमले के दौरान घायल होने का हवाला देते हुए अब तक भी हमलावर हत्यारों की पहचान तक नहीं किए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया है। ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग की गई है। राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव मनीष राठौड़ ने भी राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर राज्य की बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की ओर सरकार को गंभीर रहने